insamachar

आज की ताजा खबर

Shali Baloch
अंतर्राष्ट्रीय

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया, वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया

बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्‍ल्‍यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा लगातार लोगों को जबरन गायब किये जाने और गैर-न्यायिक हत्याओं के लिए पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने का आग्रह किया है। बी डब्‍ल्‍यू एफ ने कथित दुर्व्यवहारों की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र को वर्चुअल रूप से संबोधित करते हुए बलूच महिला मंच की केंद्रीय आयोजक और कार्यकर्ता शाली बलूच ने बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के हनन की ओर ध्यान दिलाया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से ऐसी अमानवीय गतिविधियों के लिए पाकिस्तान के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *