पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को देखते हुए, सरकार ने महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर सीमा शुल्क माफ करने का निर्णय लिया
पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और उसके कारण वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में उत्पन्न बाधाओं को देखते हुए, केंद्र सरकार ने 30 जून, 2026 तक महत्वपूर्ण पेट्रोकेमिकल उत्पादों के आयात पर पूरी तरह से सीमा शुल्क छूट देने का निर्णय लिया है।
इस कदम का उद्देश्य घरेलू उद्योग को आवश्यक पेट्रोकेमिकल इनपुट की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करना, डाउनस्ट्रीम क्षेत्रों पर लागत का दबाव कम करना और आपूर्ति श्रृंखला की स्थिरता बनाए रखना है। यह एक अस्थायी लेकिन रणनीतिक उपाय के रूप में लागू किया गया है, जो वर्तमान परिस्थितियों में राहत प्रदान करने के लिए लक्षित है।
पेट्रोकेमिकल कच्चे माल और मध्यवर्ती पदार्थों पर निर्भर क्षेत्रों, जैसे प्लास्टिक, पैकेजिंग, वस्त्र, फार्मास्यूटिकल्स, रसायन, ऑटोमोटिव पूर्जे और अन्य विनिर्माण उद्योगों को इस छूट से लाभ मिलने की संभावना है। इसके साथ ही उपभोक्ताओं के लिए अंतिम उत्पादों की लागत में कमी आने की उम्मीद है।
| क्रमांक | सीटीएच | वस्तु का विवरण |
| 1. | 2814 10 00 | निर्जल अमोनिया |
| 2. | 2902 30 00 | टोल्यूनि |
| 3. | 2902 50 00 | स्टाइरीन |
| 4. | 2903 12 00 | डाइक्लोरोमीथेन (मेथिलीन क्लोराइड) |
| 5. | 2903 21 00 | विनाइल क्लोराइड मोनोमर |
| 6. | 2905 11 00 | मेथनॉल (मेथिल अल्कोहल) |
| 7. | 2905 12 20 | आइसोप्रोपाइल एल्कोहल |
| 8. | 2905 31 00 | मोनोएथिलीन ग्लाइकॉल (एमईजी) |
| 9. | 2907 11 10 | फिनोल |
| 10. | 2915 21 00 | एसीटिक अम्ल |
| 11. | 2915 32 00 | विनाइल एसीटेट मोनोमर |
| 12. | 2917 36 00 | शुद्ध टेरेफ्थैलिक एसिड (पीटीए) |
| 13. | 2921 21 00 | एथिलीनडायमाइन |
| 14. | 2922 11 10, 2922 11 90, 2922 12 00 | डि इथेनॉलमाइन और मोनो इथेनॉलमाइन |
| 15. | 2929 10 20 | टोल्यून डाई-आइसोसाइनेट |
| 16. | 3102 30 00 | अमोनियम नाइट्रेट |
| 17. | 3817 00 11 | रेखीय एल्काइलबेंजीन |
| 18. | 3901 | एथिलीन के पॉलिमर (एथिलीन-विनाइल एसीटेट सहित) |
| 19. | 3902 10 00, 3902 30 00, 3902 90 00 | पॉलीप्रोपाइलीन |
| 20. | 3903 11 00, 3903 19 10, 3903 19 90 | पॉलीस्टाइरीन |
| 21. | 3903 20 00 | स्टाइरीन-एक्रिलोनाइट्राइल (एसएएन) |
| 22. | 3903 30 00 | एक्रिलोनाइट्राइल-ब्यूटाडाइन-स्टाइरीन (एबीएस) |
| 23. | 3904 10 10, 3904 10 20, 3904 10 90 | पॉलीविनाइल क्लोराइड (पीवीसी) |
| 24. | 3904 61 00 | पॉलीटेट्राफ्लोरोएथिलीन |
| 25. | 3905 12, 3905 19 | पॉलीविनाइल एसीटेट |
| 26. | 3905 30 00 | पॉलीविनाइल अल्कोहल |
| 27. | 3906 10 10, 3906 10 90 | पॉली (मिथाइल मेथैक्रिलेट) |
| 28. | 3907 10 00 | पॉलीऑक्सीमेथिलीन (पीओएम- एसिटल) |
| 29. | 3907 29 | पॉलीओल्स |
| 30. | 3907 29 90 | पॉलीईथर ईथर कीटोन (पीईईके) |
| 31. | 3907 30 10 | एपॉक्सी रेजिन |
| 32. | 3907 40 00 | पॉलीकार्बोनेट |
| 33. | 3907 50 00 | एल्किड रेजिन |
| 34. | 3907 61, 3907 69 | पॉली एथिलीन टेरेफ्थालेट (पीईटी) चिप्स |
| 35. | 3907 91 20 | असंतृप्त पॉलिएस्टर रेजिन |
| 36. | 3907 91 50 | पॉली ब्यूटिलीन टेरेफ्थालेट |
| 37. | 2912 11 00, 3909 10 10, 3909 20 10, 3909 40 20 | फॉर्मेल्डिहाइड, यूरिया फॉर्मेल्डिहाइड, मेलामाइन फॉर्मेल्डिहाइड, फिनोल फॉर्मेल्डिहाइड |
| 38. | 3909 50 00 | पॉलीयुरेथेन |
| 39. | 3911 90 90 | पॉलीफेनिलीन सल्फाइड (पीपीएस) |
| 40. | 4002 | पॉली ब्यूटाडीन, स्टाइरीन ब्यूटाडीन |





