insamachar

आज की ताजा खबर

Christian communities across the world are observing Good Friday today.
अंतर्राष्ट्रीय

विश्वभर के ईसाई समुदाय आज गुड फ्राइडे मना रहे हैं

विश्वभर के ईसाई समुदाय आज गुड फ्राइडे मना रहे हैं। यह दिन ईसा मसीह के क्रूस पर चढ़ने की स्मृति में मनाया जाता हैं। चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं और क्रूस की यात्रा हो रही हैं। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि गुड फ्राइडे हमें ईसा मसीह के बलिदान की याद दिलाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने आशा व्यक्त की कि यह दिन सद्भाव, करुणा और क्षमा के मूल्यों को और गहरा करेगा। उन्होंने कहा कि भाईचारा और आशा हरेक का मार्गदर्शन करें।

एक एक्स पोस्ट में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा; “गुड फ्राइडे हमें ईसा मसीह के बलिदान की याद दिलाता है। यह दिन सद्भाव, करुणा और क्षमा के मूल्यों को और गहरा करे। भाईचारा और आशा हम सभी का मार्गदर्शन करे।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *