insamachar

आज की ताजा खबर

Donald Trump
अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा, अमरीकी जेट विमानों को गिराए जाने से ईरान वार्ता पर कोई असर नहीं

अमरीका के राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रम्‍प ने कहा है कि अमरीकी विमानों को गिराए जाने का ईरान के साथ राजनयिक वार्ता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

मीडिया की ख़बरों के अनुसार, राष्‍ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्‍प ने इस आशंका को खारिज कर दिया कि अमरीकी विमानों को निशाना बनाए जाने से ईरान के साथ होने वाली बातचीत बाधित होगी। राष्‍ट्रपति ट्रम्‍प, ईरान के साथ जारी युद्ध के दौरान अपने विमानों को हुए नुकसान के बारे में पहली बार बयान दे रहे थे। ईरान और खाड़ी क्षेत्र में दो अमरीकी विमानों को गिराए जाने की कल पुष्टि की गई थी। इनके दो पायलट सुरक्षित हैं, जबकि तीसरे की तलाश की जारी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *