insamachar

आज की ताजा खबर

Italian Prime Minister Giorgia Meloni met with Saudi Crown Prince Mohammed bin Salman.
अंतर्राष्ट्रीय

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सऊदी अरब के युवराज मोहम्‍मद बिन सलमान से मुलाकात की

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने कल सऊदी अरब के युवराज मोहम्‍मद बिन सलमान से मुलाकात की। जॉर्जिया मेलोनी कल अघोषित यात्रा पर जेद्दाह पहुंची। सऊदी प्रेस एजेंसी ने ख़बर दी है कि बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा की गई तथा इन्‍हें और मज़बूत करने पर विचार-विमर्श हुआ। हाल के क्षेत्रीय घटनाक्रम, अंतरराष्‍ट्रीय नौवहन और ऊर्जा सुरक्षा पर भी विचार हुआ। जॉर्जिया मेलोनी इसके बाद कतर और संयुक्‍त अरब अमीरात जाएंगी। उनकी यह यात्रा क्षेत्रीय तनाव और खाडी देशों पर ईरान के हाल के हमले के बाद ऊर्जा सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता के बीच हो रही है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *