पश्चिम एशिया में संघर्ष के बीच ईरान में फँसे तीन सौ पैंतालीस भारतीय मछुआरे कल शाम सुरक्षित चेन्नई पहुंचे। इन्हें आर्मेनिया के रास्ते स्वदेश लाया गया। विदेश मंत्री ने मछुआरों की वापसी में सहयोग देने के लिए आर्मेनिया सरकार का आभार व्यक्त किया। आर्मेनिया, ईरान में फँसे भारतीय नागरिकों की निकासी में लगातार सहयोग कर रहा है। अब-तक एक हजार दो सौ से अधिक भारतीय नागरिकों को ईरान से सुरक्षित निकाला जा चुका है। इनमें से 996 लोग आर्मेनिया पहुँचे हैं।





