insamachar

आज की ताजा खबर

BPCL to build new refinery, India eyeing oil deal with Russia, other countries - Hardeep Singh Puri
भारत

भारत, ईरान सहित 40 से अधिक देशों से कच्चा तेल आयात कर रहा है: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि भारत, ईरान सहित 40 से अधिक देशों से कच्चा तेल आयात कर रहा है और ईरान को तेल के भुगतान में कोई समस्या नहीं है। हरदीप पुरी ने सोशल मीडिया पोस्ट में इन दावों का खंडन किया कि भुगतान से जुड़ी दिक्कतों के कारण एक जहाज को चीन की ओर मोड़ दिया गया था।

हरदीप पुरी ने कहा कि देश की रिफाइनरियों ने ईरान सहित कई देशों से कच्चा तेल आ रहा है और संचालन या व्यावसायिक कारणों से जहाज अपना मार्ग बदलते हैं। हरदीप पुरी ने यह भी कहा कि तेल कंपनियों के पास अलग-अलग देशों से कच्चे तेल के आयात का अधिकार है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *