विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने आज दोपहर नई दिल्ली में बांग्लादेश के विदेश मंत्री खलीलुर रहमान से मुलाकात की और बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने बताया कि बैठक के दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही, घनिष्ठ संपर्क बनाए रखने पर भी सहमति बनी।





