विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर आज नौवें हिंद महासागर सम्मेलन में भाग लेने के लिए मॉरीशस के पोर्ट लुइस पहुंचे। डॉ० जयशंकर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा कि वे भारत और मॉरीशस के बीच उन्नत रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक चर्चाओं की उम्मीद कर रहे हैं।
विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने ट्वीट किया, “बोंज़ूर मॉरिशस! आज पोर्ट लुइस पहुँच गया हूँ। मेरे मॉरिशस के समकक्ष, विदेश मंत्री रितेश रामफुल का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद। हमारी ‘बेहतर रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक चर्चाओं का बेसब्री से इंतज़ार है। साथ ही, मैं 9वें ‘इंडियन ओशन कॉन्फ्रेंस’ में भी हिस्सा लूँगा।”





