insamachar

आज की ताजा खबर

Chairman of the Rajya Sabha administered the oath to Nitish Kumar, the newly elected Rajya Sabha MP from Bihar
भारत

राज्यसभा के सभापति ने बिहार से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को शपथ दिलाई, प्रधानमंत्री मोदी ने आगामी संसदीय कार्यकाल के लिए दीं शुभकामनाएं

राज्यसभा सभापति सीपी राधाकृष्णन ने आज संसद भवन में बिहार से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार को शपथ दिलाई। नीतीश कुमार ने हिंदी में शपथ ग्रहण की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री राजीव रंजन सिंह, विधि एवं न्याय राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, राज्यसभा में सदन का नेता एवं स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा रसायन और उर्वरक मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यसभा सदस्य जयराम रमेश, राजीव शुक्ला और संजय कुमार झा, लोकसभा सदस्य राजीव प्रताप रूडी, राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी तथा सचिवालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

प्रधानमंत्री ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ग्रहण करने पर नीतीश कुमार को शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण करने के अवसर पर नीतीश कुमार को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार देश के सबसे अनुभवी नेताओं में से एक हैं, जिनकी सुशासन के प्रति प्रतिबद्धता और बिहार के विकास में अमिट योगदान सर्वविदित है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उन्हें संसद में लौटते देखना बहुत सुखद होगा और एक अनुभवी विधायक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री के रूप में उनका व्यापक अनुभव सदन की गरिमा को अत्‍यधिक बढ़ाएगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *