सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर किया
सरकार ने डीजल पर निर्यात शुल्क साढ़े 21 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर साढ़े 55 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। वित्त मंत्रालय ने जानकारी दी कि विमानन टरबाइन ईंधन पर भी शुल्क साढ़े 29 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 42 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है। वहीं, पेट्रोल पर निर्यात शुल्क शून्य रहेगा।





