insamachar

आज की ताजा खबर

India achieved record exports of US$ 860 billion in 2025–26.
बिज़नेस

भारत ने 2025-26 में 860 अरब अमेरिकी डॉलर का रिकॉर्ड निर्यात किया

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में 860 अरब अमरीकी डॉलर का रिकॉर्ड निर्यात किया। सोशल मीडिया पोस्ट में पीयूष गोयल ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद हासिल इस उपलब्धि से पता चलता है भारत वैश्विक व्यापार में मजबूती से विस्तार कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नौ व्यापार समझौते इस गति को और तेज करने के साथ, नए बाजार खोल रहे हैं और सभी क्षेत्रों में व्यापक अवसर प्रदान कर रहे हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *