LIC ने ग्राहक अनुभव और डिजिटल पहुंच बढ़ाने के लिए ‘मायएलआईसी’ और ‘सुपर सेल्स साथी’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया
एम. नागराजू, आईएएस, सचिव, वित्तीय सेवा विभाग, वित्त मंत्रालय, ने मुंबई में आज एलआईसी के सीईओ और एमडी आर. दोरायस्वामी, प्रबंध निदेशक दिनेश पंत, रत्नाकर पटनायक, आर. चंदर और भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ प्रबंधन की उपस्थिति में एलआईसी के नए ग्राहक ऐप (मायएलआईसी) और बिक्री मध्यस्थों के लिए मोबाइल ऐप (सुपर सेल्स साथी) का शुभारंभ किया। 26 करोड़ से अधिक पॉलिसियों और भारत में सबसे व्यापक बीमा नेटवर्क के साथ, एलआईसी के ऐप अब पैमाना बढ़ाने, सेवा दक्षता में सुधार करने और जीवन बीमा के विकसित होते बाजार में प्रतिस्पर्धी समानता बनाए रखने में केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं।
मायएलआईसी ऐप पॉलिसी सेवा, दावा समर्थन, भुगतान, दस्तावेज़ बनाने और ग्राहक सहभागिता को एकल व सहज 360-डिग्री डिजिटल अनुभव में एकत्र करता है। यह कागजी जरूरत को खत्म करने या कम करने का प्रयास करता है, और पॉलिसी धारकों को उनकी वित्तीय सुरक्षा यात्रा को नियंत्रित करने में सक्षम बनाता है। नया डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म केवल ग्राहकों तक सीमित नहीं है। सुपर सेल्स साथी ऐप एलआईसी के मध्यस्थों और क्षेत्रीय कर्मियों को सक्षम बनाता है, ताकि वे विपणन अंतर्दृष्टि, प्रदर्शन निगरानी, ग्राहक अंतर्दृष्टि और पॉलिसी सेवा के लिए डिजिटल टूल्स के माध्यम से अधिक दक्षता और आत्मविश्वास के साथ शुरुआत से सेवा अवधि तक परिवारों की सेवा कर सकें।
मायएलआईसी ऐप – ग्राहक-उन्मुख प्रमुख क्षमताएँ
- एक ही जगह पर बीमा पोर्टफोलियो देखें और प्रबंधित करें
- प्रीमियम का तुरंत भुगतान करें
- पॉलिसी के लाभों की जानकारी वास्तविक समय पर प्राप्त करें
- दस्तावेज के बिना पॉलिसी ऋण का लाभ उठाएँ
- पॉलिसी को ऑनलाइन अपडेट करें
- लंबित पॉलिसियों को फिर से ऑनलाइन चालू करें
- पॉलिसी के बारे में जानकारी ऑनलाइन प्राप्त करें और खरीदें – सरल, तेज़ और डिजिटल
- तेज़, सुरक्षित और दस्तावेज-रहित ई-केवाईसी
सुपर सेल्स साथी – विपणन-केंद्रित प्रमुख क्षमताएँ
- डिजिटल बिक्री उपकरण
- वास्तविक समय में पॉलिसी स्थिति की जानकारी
- बाद के कार्य (फॉलो-अप) के लिए स्वचालित संदेश
- ग्राहकों के साथ एकीकृत संचार
- ग्राहक मूल्य वृद्धि के लिए एआई-संचालित संकेत
- यात्रा के दौरान प्रस्तुतियों के लिए डिजिटल बिक्री किट और उत्पाद विवरण
- मध्यस्थों को लक्ष्य और उपलब्धियों की निगरानी में मदद करने के लिए प्रदर्शन डैशबोर्ड
उपर्युक्त दोनों मोबाइल ऐप्स एलआईसी के डाईव (डिजिटल नवाचार और मूल्य संवर्धन) डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से प्रदान किए जाते हैं, जो ग्राहकों, मध्यस्थों और कर्मचारियों के लिए एक निर्बाध, सुरक्षित और पूरी तरह से एकीकृत बीमा अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।





