insamachar

आज की ताजा खबर

Vice President C.P. Radhakrishnan met with Lankan President Anura Kumara Dissanayake today.
भारत

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने साझा इतिहास और सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित बहुआयामी भारत-श्रीलंका संबंधों को और प्रगाढ़ करने के बारे में चर्चा की।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने पड़ोसी प्रथम नीति की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। चर्चा में भारतीय आवास परियोजना और श्रीलंका में चक्रवात दितवाह से प्रभावित क्षेत्रों के लिए 45 करोड़ डॉलर के पैकेज के अंतर्गत कार्यान्वित की जा रही परियोजनाओं सहित विभिन्न पहलों पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन प्रधानमंत्री हरिनी अमरसूर्या और अन्य नेताओं से भी भेंट करेंगे। उनका आज भारतीय समुदाय से भी मिलने का कार्यक्रम है। उपराष्ट्रपति दो दिन की आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका में हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *