insamachar

आज की ताजा खबर

Amidst the conflict in West Asia, NSA Ajit Doval held bilateral talks with the Saudi Arabian leadership in Riyadh to strengthen energy security.
भारत

पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवाल ने रियाद में सऊदी अरब के नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय वार्ताएं की

राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने पश्चिम एशिया संघर्ष के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सशक्‍त बनाने और प्रगाढ़ होते ऊर्जा सहयोग पर केंद्रित सउदी अरब के वरिष्‍ठ नेतृत्‍व के साथ कई उच्‍चस्‍तरीय बैठक की। यह यात्रा बदलते भू-राजनीतिक परिस्थितियों के बीच भारत और सउदी अरब के बीच लगातार बढ़ती कार्यनीतिक साझेदारी को दर्शाती है।

सऊदी अरब में भारत के राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान और सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय में राजनीतिक मामलों के उप मंत्री डॉ. सऊद अल–साती ने किंग खालिद अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर अजित डोभाल का स्‍वागत किया। इस यात्रा के दौरान अजित डोभाल सउदी अरब के ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुल अज़ीज़ बिन सलमान, विदेश मंत्री प्रिंस फैसल बिन फरहान और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डॉ. मुसाद बिन मोहम्मद अल–आइबान के साथ बैठक की।

सउदी के अधिकारियों ने बताया कि ऊर्जा मंत्री प्रिंस अब्दुल अज़ीज़ बिन सलमान के साथ हुई बैठक में ऊर्जा क्षेत्र और वैश्विक आपूर्ति की स्थिरता को समर्थन देने में सहयोग बढ़ाने पर ध्‍यान केंद्रित किया गया। बैठक में सुरक्षा सहयोग के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। दोनों पक्षों ने आतंकवाद से मुकाबले पर समन्‍वय और खुफिया जानकारी को साझा किए जाने पर समीक्षा की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *