insamachar

आज की ताजा खबर

United States has announced an indefinite extension of the ceasefire with Iran, but the blockade of maritime routes will continue
अंतर्राष्ट्रीय मुख्य समाचार

अमरीका ने ईरान के साथ युद्धविराम अनिश्चितकाल तक बढ़ाने की घोषणा की, लेकिन समुद्री मार्गों की नाकेबंदी जारी रहेगी

अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान के साथ युद्धविराम को अनिश्चितकाल के लिए बढ़ाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच शांति वार्ता जारी रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। अमरीका और ईरान के बीच दो सप्ताह का युद्धविराम आज समाप्त होने वाला था।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने बताया कि पाकिस्तान के अनुरोध पर यह निर्णय लिया गया है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा जब-तक ईरान कोई साझा प्रस्ताव पेश नहीं करता, तब-तक ईरान के बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रहेगी।

हालांकि, राष्ट्रपति ट्रंप की यह घोषणा एकतरफा मानी जा रही है अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान और इस्राएल इस पर सहमत होंगे या नहीं। ईरान से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन तस्नीम न्यूज एजेंसी ने कहा है कि ईरान ने युद्धविराम बढ़ाने की मांग नहीं की है और नाकेबंदी को बलपूर्वक तोड़ने की चेतावनी दोहराई है। उधर, अमरीका ने ईरान से जुड़े 14 लोगों, संस्थाओं और विमानों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं, जो हथियारों की खरीद और आपूर्ति से जुड़े नेटवर्क में शामिल हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *