तमिलनाडु में एक चरण में होने वाले चुनावों और पश्चिम बंगाल में चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान शुरू
तमिलनाडु में एक चरण में होने वाले चुनावों और पश्चिम बंगाल में चुनावों के पहले चरण के लिए मतदान शुरू हो गया है। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों और पश्चिम बंगाल की कुल 294 सीटों में से 152 सीटों पर आज मतदान हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों का पहला चरण आज हो रहा है। मैं सभी नागरिकों से आग्रह करता हूँ कि वे लोकतंत्र के इस उत्सव में पूरी ताक़त के साथ हिस्सा लें। मैं विशेष रूप से अपने युवा साथियों और पश्चिम बंगाल की महिलाओं से अपील करता हूँ कि वे बड़ी संख्या में मतदान करें।”





