राजस्थान रॉयल्स ने कल रात लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। राजस्थान रॉयल्स के 160 रन के लक्ष्य के जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में सिर्फ 119 रन ही बना सकी। रविन्द्र जडेजा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में आज मुम्बई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। मुम्बई में यह मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा।





