बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया
बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने आज विधानसभा में विश्वास मत हासिल किया। सदन के एक दिन के विशेष सत्र के दौरान, विश्वास प्रस्ताव ध्वनि मत से पारित हो गया।
विश्वास प्रस्ताव पर बहस का जवाब देते हुए, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए सरकार को बिहार की 14 करोड़ जनता का विश्वास प्राप्त है। उन्होंने कहा कि उनका प्रशासन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
मैं जरूर ये आश्वस्त करना चाहता हूं सदन को भी और पूरे बिहार को। देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी चाहते हैं देश विकसित हो और बिहार के नेता हम लोगों के नेता नीतीश कुमार जी चाहते हैं बिहार समृद्ध हो, इस पर काम हमको करना है।
इससे पहले, चर्चा शुरू करते हुए, विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने बताया कि पिछले पांच वर्ष में बिहार में पांच सरकारें बन चुकी हैं और इस तरह की राजनीतिक अस्थिरता विकास कार्यों पर नकारात्मक प्रभाव डालती है।
किसी भी सरकार को विकास कार्य के लिए स्टेबलिटी चाहिए होती है। पांच साल में पांच सरकार बनानी पड़ रही है अब। ये आश्चर्य की बात है आखिर ऐसी नौबत बार–बार क्यों आ पाती है।





