insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi praised Sikkim extraordinary biodiversity during his visit to the Gangtok Orchidarium.
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने गंगटोक ऑर्किडेरियम के दौरे के दौरान सिक्किम की असाधारण जैव विविधता की प्रशंसा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सिक्किम के गंगटोक स्थित ऑर्किडेरियम का दौरा किया और इसकी सुंदरता और राज्य की असाधारण जैव विविधता के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने ऑर्किडेरियम की अपनी यात्रा को एक मंत्रमुग्ध कर देने वाला अनुभव बताया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संरक्षण के ऐसे समर्पित प्रयास प्रकृति के साथ हमारे गहरे संबंधों और सामंजस्य को पूरी तरह से दर्शाते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की पहलें नागरिकों को संरक्षण और स्‍थायी जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा: “गंगटोक में ऑर्किडेरियम का दौरा किया और इसकी सुंदरता देखकर मंत्रमुग्ध हो गए। सिक्किम की समृद्ध जैव विविधता वास्तव में असाधारण है। इस तरह के प्रयास प्रकृति के साथ हमारे गहरे सामंजस्य को दर्शाते हैं। ये हमें संरक्षण और स्‍थायी जीवन शैली की दिशा में भी प्रेरित करते हैं।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *