insamachar

आज की ताजा खबर

All preparations complete for the second and final phase of voting in the West Bengal Assembly elections tomorrow.
चुनाव भारत

पश्चिम बंगाल में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी

पश्चिम बंगाल में कल होने वाले विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई है। सात जिलों की 142 सीटों के लिए कल वोट डाले जाएंगे।

पश्चिम बंगाल में दूसरे और अंतिम चरण के मतदान के लिए तैयारियां ज़ोरों पर हैं। मतदान अधिकारी वितरण केंद्रों से अपने-अपने मतदान केंद्रों रवाना हो रहे हैं। सात जिलों में मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होगा। इस चरण में 3 करोड़ 20 लाख से अधिक मतदाता हैं, जिनमें 1 करोड़ 50 लाख से अधिक महिलाएं और 792 थर्ड जेंडर हैं। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद एक अपीलीय न्यायाधिकरण ने अतिरिक्त मतदाता सूची भी जारी की है, जिससे अधिक नागरिकों को अपना वोट डालने की अनुमति मिली है। 20 महिलाओं सहित कुल 1 हजार चार सौ 48 उम्मीदवार मैदान में हैं। केंद्रीय बलों की 2 हजार तीन सौ 21 कंपनियां, 142 सामान्य पर्यवेक्षक, 95 पुलिस पर्यवेक्षक और 100 व्यय पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं। कुल 41,001 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *