मौसम विभाग का अगले दो दिन पूर्वोत्तर और देश के प्रायद्वीपीय हिस्सों में तेज वर्षा का अनुमान
मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान असम, मेघालय, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के हिमालय के तराई वाले क्षेत्र, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में भारी वर्षा का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। विभाग ने बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और देश के उत्तर-पूर्वी हिस्सों में आज बिजली और तेज हवाओं के साथ तूफान की भी संभावना व्यक्त की है। आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईक्काल में कल तक गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है।





