‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को अस्थायी रूप से रोकने की घोषणा के बाद आज वैश्विक तेल की कीमतों में गिरावट
‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ को अस्थायी रूप से रोकने की घोषणा के बाद आज वैश्विक तेल की कीमतों में गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड एक दशमलव दो-एक प्रतिशत गिरकर करीब एक सौ 8 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। हालांकि व्यापक तेल बाजारों में तंगी बनी हुई है। संघर्ष शुरू होने के बाद से, कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने होर्मुज जलडमरूमध्य में फंसे जहाजों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रोजेक्ट फ्रीडम अभियान कुछ समय के लिए स्थगित करने की घोषणा की है। श्री ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ संघर्ष समाप्त करने के लिए व्यापक समझौते की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने बताया कि हाल के सैन्य घटनाक्रमों और राजनयिक वार्ताओं में हुई प्रगति के कारण यह निर्णय लिया गया है।





