पंजाब में कल रात जालंधर में सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय और अमृतसर के खासा में सेना के एक प्रतिष्ठान के बाहर दो विस्फोट हुए
पंजाब में कल रात जालंधर में सीमा सुरक्षा बल मुख्यालय और अमृतसर के खासा में सेना के एक प्रतिष्ठान के बाहर दो विस्फोट हुए। ये पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आई.एस.आई. के नापाक मंसूबों का एक हिस्सा है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने सेना और अन्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ अमृतसर के खासा स्थित विस्फोट स्थल का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार दोनों स्थानों पर आई.ई.डी. का इस्तेमाल किया गया था।
खालिस्तान लिबरेशन आर्मी ये सारे नॉन एक्जिस्टेंट ऑर्गेनाइजेशंस है। आईएसआई की कोशिश है वो एक नरेटिव बना रहे है कि पंजाब डिस्टर्बड है।





