insamachar

आज की ताजा खबर

India and Canada have successfully concluded the second round of discussions for the proposed Comprehensive Economic Partnership Agreement (CEPA).
बिज़नेस

भारत और कनाडा ने प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (CEPA) के लिए चर्चा के दूसरे दौर को सफलतापूर्वक पूर्ण किया

भारत और कनाडा ने प्रस्तावित व्यापक आर्थिक भागीदारी समझौते (सीईपीए) के लिए चर्चा के दूसरे दौर को सफलतापूर्वक पूर्ण किया, जो 4 से 8 मई 2026 तक नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में आयोजित की गई थी और जिसकी मेजबानी भारत सरकार के वाणिज्य विभाग ने की थी।

दोनों देशों के व्यापार मंत्रियों ने 2 मार्च 2026 को हस्ताक्षरित संदर्भ शर्तों के अनुसार चर्चाएं आयोजित कीं। चर्चा में दोनों पक्षों के बीच रचनात्मक और सार्थक संवाद नजर आया। भारत और कनाडा ने द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से एक संतुलित, महत्वाकांक्षी और पारस्परिक तौर पर लाभकारी समझौते को आगे बढ़ाने की अपनी साझा प्रतिबद्धता पुष्ट की।

वस्तुओं का व्यापार, सेवाओं का व्यापार, बौद्धिक संपदा, उद्गम के नियम, स्वच्छता और पादप-स्वच्छता के उपाय और व्यापार में तकनीकी बाधाएं आदि सहित कई अध्यायों पर विस्तार से चर्चा की गई।

दोनों पक्ष रचनात्मक और सहयोगात्मक भावना से बातचीत जारी रखने पर सहमत हुए और जुलाई 2026 में कनाडा के ओटावा में होने वाली अगली दौर की चर्चाओं की प्रतीक्षा कर रहे थे, जिसके बीच अंतर-सत्रीय बैठकें जारी रहेंगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *