insamachar

आज की ताजा खबर

EAM Dr. Jaishankar met with the Prime Minister of Trinidad and Tobago to strengthen bilateral cooperation.
भारत

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच पारंपरिक संबंधों की सराहना की है। त्रिनिदाद और टोबैगो के विदेश तथा कैरिकॉम मामलों के मंत्रालय के समारोह में डॉ. जयशंकर ने दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों और ऐतिहासिक जुड़ाव का उल्‍लेख किया।

भारत के त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ परंपरागत रूप से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं, और ये संबंध साझा इतिहास, उपनिवेश के खिलाफ हमारे संघर्ष और क्रिकेट के हमारे विशेष रिश्‍तों पर आधारित हैं। दोनों देशों के लोग पहनावे और खेलकूद से लेकर खान–पान की आदतों और परंपराओं तक, कई मामलों में एक–दूसरे से समानता रखते हैं।

डॉ. जयशंकर ने प्रधानमंत्री कमला प्रसाद बिसेसर से मुलाकात में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने के बारे में चर्चा की। यात्रा के दौरान पर्यटन, विदेश और कैरिकॉम मामलों के मंत्रालय के भवन का सौर ऊर्जा से संचालन, विभिन्‍न परियोजनाओं और आयुर्वेद केन्‍द्र की स्थापना सहित कई समझौतों पर सहमति बनी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *