insamachar

आज की ताजा खबर

BRICS
भारत

भारत 14 और 15 मई को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा

भारत 14 और 15 मई को ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी करेगा। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर बैठक की अध्यक्षता करेंगे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने आज नई दिल्ली में बताया कि ब्रिक्स के सदस्य और सहयोगी देशों के विदेश मंत्री और प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुख बैठक में भाग लेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। रणधीर जायसवाल ने कहा कि बैठक के दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के विदेश मंत्री आपसी हित के वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करेंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान को चीन के समर्थन से जुड़ी खबरों पर सवाल के जवाब में रणधीर जायसवाल ने कहा कि ये खबरें पहले से ज्ञात तथ्यों की पुष्टि करती हैं। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर पहलगाम आतंकी हमले का एक सटीक, लक्षित और सुनियोजित जवाब था। इसका उद्देश्य पाकिस्तान से संचालित और उसके इशारे पर काम कर रहे राज्य प्रायोजित आतंकवादी ढांचे को नष्ट करना था। रणधीर जायसवाल ने कहा कि स्वयं को जिम्मेदार राष्‍ट्र बताने वाले देशों को इस बात पर विचार करना होगा कि आतंकवादी ढांचे की रक्षा के प्रयासों का समर्थन उनकी प्रतिष्ठा को प्रभावित करता है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *