insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मुख्य समाचार शिक्षा

NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को निर्धारित

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने भारत सरकार की मंज़ूरी से, NEET (UG) 2026 की दोबारा परीक्षा रविवार, 21 जून 2026 को निर्धारित की है।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा, अभी NTA ने NEET-UG की नई परीक्षा की तिथि की घोषणा की है। 21 जून को पुनर्परीक्षा की तारीख की घोषणा की है। छात्रों का भविष्य, उनके परिश्रम के प्रति संवेदनशीलता हमारी प्राथमिकता है। 3 मई को परीक्षा हुई थी और 7 मई को NTA के पास कहीं से आपत्ति आई कि गेस पेपर में ऐसे कुछ प्रश्न आए हैं, जो इस बार के पेपर में थे। NTA और सरकार ने तुरंत उसकी जांच की। राज्यों की एजेसियों से संपर्क किया गया। जब हमें स्पष्टता हुई कि इस बार पेपर लीक हुआ है, हम नहीं चाहते थे कि शिक्षा माफियाओं के षड्यंत्र के कारण किसी भी सही छात्र के अधिकार वंचित हो जाएं। इसलिए हमने 12 मई को परीक्षा को रद्द कर दिया। हमने आज परीक्षा की नई तिथि की घोषणा की। यह परीक्षा माफियाओं और असामाजिक तत्त्वों के खिलाफ लंबी लड़ाई है। तकनीक के समय में एक चुनौती बन रही है। विभिन्न प्रकार के सोशल मीडिया हैंडल से भ्रमात्मक तथ्यों को रखा जाता है, गुमराह करने की कोशिश की जाती है। सरकार ने CBI को(जांच के लिए) काम सौंपा है। CBI ने त्वरित कार्रवाई शुरु की है और इस बार CBI तह तक जाएगी। सभी विभागों ने इसे गंभीरता से लिया है। हम इस बार गड़बड़ी नहीं होने देंगे, यह छात्रों के पक्ष में निर्णय लिया गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *