रेल मंत्रालय ने त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस में लगी आग की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए
रेल मंत्रालय ने त्रिवेंद्रम- नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के दो पिछले डिब्बों में लगी आग की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। आज सुबह करीब सवा पांच बजे कोटा रेल मंडल के नागदा के पास त्रिवेंद्रम-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस के दो पिछले डिब्बों में आग लग गई, जिनमें एक गार्ड डिब्बा और एक एसी-3 टियर डिब्बा शामिल हैं।
मंत्रालय ने बताया कि डिब्बे की सुरक्षा प्रणाली के कारण ट्रेन स्वतः रुक गई। दोनों डिब्बों को तुरंत अलग किया गया और घटना में कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। रेलवे ने डिब्बों में अग्निशमन प्रणालियों की जांच का काम शुरू किया है।





