insamachar

आज की ताजा खबर

heatwave
भारत मौसम

मौसम विभाग ने अगले दो-तीन दिनों के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भीषण लू का रेड अलर्ट जारी किया

मौसम विभाग ने अगले दो से तीन दिनों के लिए उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भीषण लू की स्थिति के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, बिहार, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, राजस्थान, तेलंगाना और उत्तराखंड में भी कल तक ऐसी ही स्थिति रहने की संभावना है। विभाग ने अगले दो दिनों के लिए पश्चिम बंगाल का गांगेय क्षेत्र, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और करईक्‍काल में भी गर्म और उमस भरे मौसम का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

कल अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, केरल, माहे, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, पश्चिम बंगाल के तराई वाले क्षेत्रों और सिक्किम में भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के लिए तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में गरज के साथ आंधी चलने की संभावना है। वहीं, कल बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कोंकण, गोवा, लक्षद्वीप, मध्य महाराष्ट्र, रायलसीमा और उत्तर पूर्वी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बिजली और तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बारिश होने की संभावना है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *