insamachar

आज की ताजा खबर

Education Minister Dharmendra Pradhan
भारत

केंद्र सरकार ने नीट–यूजी पुनः परीक्षा से पहले अफवाहों और फर्जी पेपर लीक की खबरों पर नकेल कसने के लिए प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को निर्देश जारी किए

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कल मेटा, गूगल और टेलीग्राम सहित प्रमुख सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित गलत सूचनाओं के बढ़ते प्रसार को रोकने पर ध्यान केन्द्रित किया गया। यह बैठक 21 जून को फिर से होने वाली नीट-यूजी परीक्षा से पहले काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि कई ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट हैं जो परीक्षाओं से पहले अत्यधिक सक्रिय हो जाते हैं तथा फर्जी पेपर लीक के दावे, क्लिकबेट सामग्री और अफवाहें फैलाते हैं। इससे विद्यार्थी और अभिभावकों में चिंता और भ्रम की स्थिति पैदा होती है। एक अन्य बैठक में, धर्मेंद्र प्रधान ने नीट-यूजी की पुन: परीक्षा के सुरक्षित, निष्पक्ष और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए कड़ी निगरानी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *