पेट्रोल की कीमतों में आज दो रुपये 61 पैसे और डीजल में दो रुपये 71 पैसे प्रति लीटर की बढोत्तरी की गयी है। पेट्रोल और डीजन के मूल्य में यह पिछले दो सप्ताह में चौथी वृद्धि है। अब दिल्ली में पेट्रोल 102 रुपये 12 पैसे प्रति लीटर और डीज़ल 95 रुपये 20 पैसे प्रति लीटर मिलेगा।





