प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री सीनेटर पेनी वोंग से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की। दोनों नेताओं ने रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और सप्लाई चेन रेजिलिएंस को सुनिश्चित करने जैसे क्षेत्रों में भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ाने पर चर्चा की।
दोनों नेताओं ने दोहराया कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक मुक्त, खुले, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।
एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लिखा: “ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री, सीनेटर पेनी वोंग से मिलकर प्रसन्नता हुई। हमारी बैठक में रक्षा, व्यापार, प्रौद्योगिकी और सप्लाई चेन रेजिलिएंस सुनिश्चित करने जैसे क्षेत्रों में दोनों देशों के बीच बढ़ते व्यापक रणनीतिक संबंधों पर सकारात्मक चर्चा हुई। भारत और ऑस्ट्रेलिया एक मुक्त, खुले, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत के लिए साझा प्रयास जारी रखेंगे।





