insamachar

आज की ताजा खबर

Amit Shah directed officials to demolish all illegal structures within a 15-kilometer radius of the international border
भारत मुख्य समाचार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अधिकारियों से अंतरराष्‍ट्रीय सीमा के 15 किलोमीटर के दायरे में सभी अवैध ढांचे ढहाने को कहा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि देश की सीमाओं से 15 किलोमीटर के दायरे में किसी भी अवैध निर्माण को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गृह मंत्री ने ऐसे सभी अवैध ढांचों को तुरंत ध्वस्त करने के निर्देश दिए हैं।

राजस्थान के बीकानेर में सुरक्षा समीक्षा बैठक में गृह मंत्री ने भारत-पाकिस्तान सीमा से जुड़े जिलों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। गृह मंत्रालय ने जिला अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि सीमावर्ती इलाकों में बैंकिंग लेनदेन पूरी तरह कानूनी नियमों के अनुसार हों। बड़े व्यापारिक संस्थानों की जांच और उनके आय के स्रोत की भी पड़ताल करने के निर्देश दिए गए हैं। अमित शाह ने हर सीमावर्ती जिले के लिए मजबूत सुरक्षा व्यवस्था बनाने पर जोर दिया। गृह मंत्री ने साइबर अपराध रोकने के लिए ‘1930’ हेल्पलाइन का प्रभावी इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *