म्यांमा के राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज भारत के पांच दिन के दौरे पर बिहार के गयाजी पहुंचे। म्यांमा के राष्ट्रपति के साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल भी भारत आया है।
म्यांमा के राष्ट्रपति आज सुबह नौ बजे विशेष विमान से गया जी एयरपोर्ट पहुंचे। गया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचने पर बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अत: हसनैन और अन्य अधिकारियों ने उनका भव्य स्वगत किया। पदभार संभालने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा है। राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् विश्व प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर और बकराउर स्थित ऐतिहासिक सुजाता मंदिर में पूजा अर्चना किया। साथ ही वह म्यांमा के विभिन्न बोद्ध मठों का भी दौरा किया। राष्ट्रपति के साथ उच्च स्तरीय अधिकारियों और बोद्ध प्रतिनिधियों का एक शिष्ट मंडल भी मौजूद था। म्यांमा के राष्ट्रपति आगमन को देखते हुए महाबोधि मंदिर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा के कडे प्रबंध किए गए थे।
राष्ट्रपति ऊ मिन आऊँ लाइन् आज नई दिल्ली पहुंचेंगे। विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर से मुलाकात करेंगे। म्यांमा के राष्ट्रपति कल म्यांमा-भारत व्यापार मंच में शामिल हो सकते हैं। राष्ट्रपति ऊ सोमवार को दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सभ्यतागत संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ चर्चा करेंगे।





