CCI ने दुबई एयरोस्पेस एंटरप्राइज (DAE) लिमिटेड द्वारा डीएई एरेकैम डेजिग्नेटिड एक्टिविटी कंपनी के माध्यम से मैक्वेरी एयरफाइनेंस लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दी
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने दुबई एयरोस्पेस एंटरप्राइज (डीएई) लिमिटेड द्वारा डीएई एरेकैम डेजिग्नेटिड एक्टिविटी कंपनी के माध्यम से मैक्वेरी एयरफाइनेंस लिमिटेड के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
प्रस्तावित अधिग्रहण दुबई एयरोस्पेस एंटरप्राइज (डीएई) लिमिटेड द्वारा डीएई एरेकैम डेजिग्नेटिड एक्टिविटी कंपनी के माध्यम से मैक्वेरी एयरफाइनेंस लिमिटेड के वर्तमान शेयरधारकों से संबंधित है।
दुबई एयरोस्पेस एंटरप्राइज (डीएई) लिमिटेड) दुबई की वैश्विक स्तर पर सक्रिय विमान पट्टेदार कंपनी है, जो 80 से अधिक देशों में ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है। डीएई एरेकैम डेजिग्नेटिड एक्टिविटी, दुबई एयरोस्पेस एंटरप्राइज की एक सहायक कंपनी है।
मैक्वेरी एयरफाइनेंस लिमिटेड भी विश्व स्तर पर सक्रिय विमान पट्टे पर देने वाली कंपनी है जिसका मुख्यालय डबलिन में है और यह 45 से अधिक देशों में ग्राहकों को सेवा प्रदान करती है।





