विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेतावनी दी है कि कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में इबोला बीमारी का प्रकोप तेजी से फैल रहा है और इसे रोकने के प्रयास अभी पर्याप्त नहीं हैं। संगठन के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने बीमारी पर काबू पाने के लिए और तेज़ कार्रवाई की आवश्यकता पर बल दिया है।
उन्होंने कहा कि इबोला वायरस अब उत्तर और दक्षिण किवु प्रांतों के साथ-साथ पड़ोसी युगांडा तक फैल चुका है। मई के मध्य से अब-तक 344 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और 60 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।





