insamachar

आज की ताजा खबर

RBI
बिज़नेस

भारतीय रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा

रिज़र्व बैंक आज अपनी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा करेगा। बैंक गवर्नर संजय मल्होत्रा आज सुबह 10 बजे मुंबई में मौद्रिक नीति की घोषणा करेंगे। छह सदस्यीय समिति ने बुधवार को तीन दिवसीय विचार-विमर्श शुरू किया था। हमारे संवाददाता ने बताया है अप्रैल में, भारतीय रिज़र्व बैंक ने अपनी प्रमुख नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं किया था।

खुदरा मुद्रास्फिती पर आधारित महंगाई सूचकांक चार प्रतिशत तक सीमित रखने का लक्ष्य भारत सरकार ने रिजर्व बैंक को दिया है। असाधारण परिस्थितीयों मे यह सूचकांक दो से छह प्रतिशत के दायरे मे रखने की भी छूट है। सोने एवं चांदी के आभूषण तथा खानपान सामानों की कीमते बढने के कारण अप्रैल मे यह सूचकांक तीन दशमलव चार आठ पर था जो कि दिये गये दायरे के अंदर है। इसी कारण विश्लेषकों का मानना है की रिजर्व बैंक इस बार भी ब्याज़ दरो में कोई बदलाव नही करेगा।

पश्चिम एशिया मे उत्पन्न संकट का महंगाई तथा आर्थिक वृद्धी पर होने वाला परिणाम देखते हुए रिजर्व बैंक सतर्क दृष्टिकोण अपनाएगा ऐसा भी कहा जा रहा है। कुछ दिन पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के अध्यक्ष सी. एस. सेट्टी ने भी कहा था की रिजर्व बैंक ब्याज़ दरों मे बदलाव नही करता है तो आर्थिक वृद्धी की प्रक्रिया को स्थिर रखने मे मदद मिलेगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *