insamachar

आज की ताजा खबर

Russian President Vladimir Putin praised the strategic partnership with India.
अंतर्राष्ट्रीय

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा कि भारत को रूस के साथ सहयोग कम करने के लिए मजबूर करने के पश्चिमी देशों के प्रयास व्यर्थ और वैश्विक स्थिरता के लिए हानिकारक हैं। प्रमुख वैश्विक समाचार एजेंसियों के प्रमुखों के साथ बातचीत में राष्ट्रपति पुतिन ने कहा कि अमरीका के साथ भारत की राजनयिक भागीदारी, दोनों देशों के चिरस्थायी सम्‍बंधों पर कोई प्रभाव नहीं डालती। उन्होंने कहा कि रूस भारत को एक विश्वसनीय साझेदार मानता है।

रूस के राष्ट्रपति ने भारत के साथ रूस के रक्षा और सैन्य सम्‍बंधों का भी चर्चा की और ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइलों के सह-विकास और सह-उत्पादन के बारे में बताया। पुतिन ने कहा कि रूस ने भारत को पांचवीं पीढ़ी के एस.यू.-57 लड़ाकू विमान के निर्माण में संयुक्त रूप से काम करने का प्रस्ताव दिया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *