insamachar

आज की ताजा खबर

India has expressed deep concern over the new attacks in West Asia.
Current Affairs भारत

भारत ने पश्चिम एशिया में नए हमलों पर गहरी चिंता जताई

भारत ने पश्चिम एशिया में हुए नए हमलों पर गहरा खेद व्यक्त किया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि ये घटनाक्रम अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए अत्यंत चिंता का विषय है।

भारत ने सभी पक्षों से तत्काल तनाव कम करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। मंत्रालय ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल करने के लिए चल रही राजनयिक वार्ता को पूरा करने की भी अपील की है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *