insamachar

आज की ताजा खबर

vessel Settebello
Current Affairs भारत

ओमान की खाड़ी में पलाऊ-ध्वज वाले वाणिज्यिक पोत ‘एमटी सेट्टेबेलो’ पर अमरीकी सेना के हमले में लापता हुए तीनों भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि

ओमान की खाड़ी में पलाऊ-ध्वज वाले वाणिज्यिक पोत ‘एमटी सेट्टेबेलो’ पर अमरीकी सेना के हमले में लापता हुए तीनों भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हो गई है। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि तीनों शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया।

सर्बानंद सोनोवाल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बचाए गए चालक दल के सदस्यों को तुरंत स्वदेश वापस लाया जाए और मृतकों के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए शीघ्र भारत भेजा जाए।

विदेश मंत्रालय ने अमरीका के विदेश मामलों के प्रभारी, जेसन मीक्स को तलब किया है। जहाज पर सवार 24 भारतीय चालक दल के सदस्यों में से 21 को सुरक्षित बचा लिया गया है जबकि, तीन सदस्यो के लापता होने की खबर है। भारत ने क्षेत्र में जहाजों पर हो रहे हमलों की लगातार घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए इन्हें बेहद चिंताजनक बताया। भारत ने अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार क्षेत्र में सुरक्षित नौवहन गतिविधियों के संचालन की प्रतिबद्धता दोहराई।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *