संयुक्त राष्ट्र के महासचिव अंतोनियो गुतरश और अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन-आई एम ओ के महासचिव आर्सेनियो डोमिंग्वेज़ ने ओमान के तट पर पलाऊ के ध्वज वाले टैंकर पर हुए हमले की निंदा की है। इसमें तीन भारतीय नाविक मारे गए थे। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने कहा कि गुतरश लगातार बढ़ते तनाव को लेकर बहुत चिंतित हैं। वहीं, आई एम ओ के महासचिव ने कहा है कि वह स्थिति पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं।





