insamachar

आज की ताजा खबर

tragic accident in rural Solapur
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर ग्रामीण में एक दुखद हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया; अनुग्रह राशि की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर ग्रामीण इलाके में हुई एक दुखद दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया;

“महाराष्ट्र के सोलापुर ग्रामीण में एक दुखद दुर्घटना में हुई जनहानि से अत्यंत दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे: प्रधानमंत्री @narendramodi”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *