insamachar

आज की ताजा खबर

Slovak President Peter Pellegrini conferred the country's highest civilian honour, the Order of the White Double Cross, First Class upon PM Narendra Modi.
Current Affairs मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्लोवाक गणराज्य के सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान- ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, फर्स्ट क्लास’ से सम्मानित किया गया

एक विशेष समारोह में, स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को स्लोवाकिया के सर्वोच्च राजकीय सम्मान “ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस, प्रथम श्रेणी” से सम्मानित किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए स्लोवाकिया के राष्ट्रपति, सरकार और वहां के लोगों के प्रति अपना हार्दिक आभार व्यक्त किया। सम्मान स्वीकार करते हुए, उन्होंने कहा कि यह सम्मान भारत के 1.4 अरब लोगों तथा भारत और स्लोवाकिया के बीच कायम मैत्रीपूर्ण संबंधों को समर्पित है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस सम्मान को भारत और स्लोवाकिया के लोगों को जोड़ने वाली गर्मजोशी, विश्वास और स्नेह का प्रमाण बताते हुए आशा व्यक्त की कि यह सम्मान दोनों देशों की भावी पीढ़ियों को उनकी इस विशेष मित्रता को आगे भी बनाए रखने के लिए प्रेरित करेगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *