फीफा विश्व कप: केप वर्दे की टीम ने स्पेन को 0-0 से बराबरी पर रोका, बेल्जियम और मिस्र का मैच भी 1-1 से ड्रॉ
फीफा विश्व कप में केप वर्दे की टीम ने प्रबल दावेदार स्पेन को शून्य-शून्य से बराबरी पर रोक दिया। पहली बार विश्व कप खेल रही केप वर्दे के गोलकीपर वोजिन्हा ने शानदार खेल दिखाया और स्पेन को गोल करने का कोई अवसर नहीं दिया। इस परिणाम को टूर्नामेंट में अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। बेल्जियम और मिस्र का मैच भी एक-एक से ड्रॉ रहा। ग्रुप-एच में सऊदी अरब और उरुग्वे का मैच एक-एक से बराबरी पर छूटा।




