insamachar

आज की ताजा खबर

PM Modi met with the Chancellor of the Federal Republic of Germany, Friedrich Merz, today during the G7 summit in Évian, France.
भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने आज फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान जर्मनी गणराज्य के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज फ्रांस के एवियन में जी7 शिखर सम्मेलन के दौरान जर्मनी गणराज्य के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ से मुलाकात की। इस वर्ष दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी मुलाकात है।

दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सम्‍बंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और भारत-जर्मनी रणनीतिक साझेदारी में आई नई गति पर संतोष व्यक्त किया। साझेदारी में यह गति चांसलर की भारत यात्रा की सफलता और इस वर्ष की शुरुआत में भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) वार्ता के सफल समापन से और भी सुदृढ़ हुई है। 2026 में भारत और जर्मनी राजनयिक सम्‍बंधों की 75वीं वर्षगांठ मनाएंगे। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, प्रतिरक्षा तथा सुरक्षा, हरित और सतत विकास, प्रौद्योगिकी, नवाचार, शिक्षा तथा गतिशीलता सहित विभिन्न सेक्‍टरों में सहयोग को और सुदृढ़ करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने रक्षा औद्योगिक सहयोग रोडमैप पर हस्ताक्षर और जर्मनी से होकर गुजरने वाले भारतीय नागरिकों के लिए पारगमन वीजा छूट के प्रचालनगत होने का स्वागत किया।

दोनों नेताओं ने पश्चिम एशिया की स्थिति और रूस-यूक्रेन संघर्ष सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उन्होंने पश्चिम एशिया में संघर्ष को समाप्त करने के लिए हुए समझौते का भी स्वागत किया।

चांसलर मर्ज़ ने प्रधानमंत्री को इस वर्ष के अंत में जर्मनी में निर्धारित 8वीं भारत-जर्मनी अंतर-सरकारी परामर्श बैठक (आईजीसी) में आमंत्रित किया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *