insamachar

आज की ताजा खबर

US Ambassador to India Sergio Gor met Home Minister Amit Shah in New Delhi.
भारत

गृह मंत्री अमित शाह से नई दिल्ली में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भेंट की

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भेट की।

X पर जारी एक पोस्ट में, अमित शाह ने कहा, “आज नई दिल्ली में भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर से मुलाकात की। सुरक्षा के क्षेत्र में, खासकर आतंकवाद और नशीले पदार्थों की तस्करी से निपटने में, भारत और अमेरिका के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा हुई।”

“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, भारत ‘भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी’ को आगे बढ़ाने और यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है कि दोनों देशों के लोगों को इस द्विपक्षीय रिश्ते का लाभ मिले।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *