सेबी ने मृत निवेशकों के शेयर उनके कानूनी उत्तराधिकारियों को हस्तांतरण प्रक्रिया आसान बनाई
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड-सेबी ने मृत निवेशकों के शेयरों के आसानी से हस्तांतरण के उद्देश्य से कानूनी उत्तराधिकारी और दावेदारों को प्रतिभूति अंतरित किए जाने के तरीके को सरल बनाया है। कल मुम्बई में बोर्ड की 214वीं बैठक में सेबी ने बाजार क्षमता बढाने, अनुपालन में आसानी और नियामक व्यवस्था में मजबूती के लिए कई सुधारों को मंजूरी दी।





