insamachar

आज की ताजा खबर

central government has issued a notification for the first phase of the census, which will involve house listing from April 1st to September 30th
भारत

उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 का पहला चरण 22 मई से 20 जून के भीतर शत-प्रतिशत सफलता के साथ पूरा

उत्तर प्रदेश में जनगणना 2027 का पहला चरण, 22 मई से 20 जून के भीतर शतप्रतिशत सफलता के साथ पूरा हो गया है। इस कार्य की सफलता को राष्ट्रीय जनगणना की तैयारियों में राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

यह अभियान राज्य की सभी प्रशासनिक इकाइयों में चलाया गया, जिनमें 75 जिले, 350 तहसीलें, 17 नगर निगम, दो सौ नगर परिषदें, पांच सौ 45 नगर पंचायतें, 13 छावनी बोर्ड और 8 औद्योगिक नगर शामिल हैं।

घर-घर सूचीकरण और आवास जनगणना में लगभग एक लाख चार हजार गांवों और 14 हजार नौ सौ 83 वार्डों को शामिल किया गया। इस कार्य को सुचारू रूप से चलाने के लिए लगभग पांच लाख गणनाकर्ताओं और पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *