भारतीय ध्वज वाले तीन टैंकर सफलतापूर्वक होर्मुज जल-डमरूमध्य को पार कर स्वदेश आ रहे हैं। इनमें आठ लाख साठ हजार मीट्रिक टन से अधिक कच्चा तेल है। ये टैंकर हैं- देश वैभव, देश विभोर और सनमार हेराल्ड। पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकार अपने नाविकों और ऊर्जा क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी एजेंसियों के साथ तालमेल बिठा रही है।





